विराट कोहली के 10 ऐसे अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना है नामुमकिन
भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और उनके नाम के जैसे रिकॉर्ड है जिन्हें तोड़ पाना भविष्य में किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल साबित होगा । विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते है और उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बहुत से रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। तो आज जानते विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना भविष्य में किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होगा।
1. सबसे तेज 13,000 रन
अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 13,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने 8,000 रन (175 पारी), 9,000 रन (194 पारी), 10,000 रन (205 पारी), 11,000 रन (222 पारी) और 13,000 रन (267 पारी) में बनाकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे भविष्य में शायद ही कोई तोड़ सके ।
2. बतौर कप्तान एक टेस्ट में सबसे अधिक रन
बतौर कप्तान विराट कोहली ने एक टेस्ट मैच में 200 से अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है विराट कोहली ने यह कारनामा 7 बार करके दिखाया है जिसे आज तक कोई भी क्रिकेटर पूरा नहीं कर पाया है।
3. कप्तान होते हुए 1 साल में सबसे अधिक शतक
विराट कोहली को जबसे भारत का कप्तान नियुक्त किया गया है तब से और अधिक आक्रामक तरीके से क्रिकेट खेलते हैं इसके परिणाम स्वरूप विराट कोहली ने 2017 और 2018 एक कैलेंडर वर्ष में 11 सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया 2018 में भी उन्होंने 11 शतक लगाए।
4. वनडे सीरीज में 300 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
वनडे सीरीज में 300 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली का नाम है यह कारनामा उन्होंने 7 बार करके दिखाया है यहां तक कि उन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अकेले 558 रन बनाए थे जिसे आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।
| विराट कोहली के रिकॉर्ड | उपलब्धि / आंकड़े (2026 तक) |
|---|---|
| वनडे क्रिकेट में कुल शतक | 54 शतक (विश्व रिकॉर्ड) |
| कुल अंतरराष्ट्रीय शतक | 80 शतक |
| बतौर कप्तान टेस्ट दोहरा शतक | 07 बार (सबसे अधिक) |
| सबसे तेज 13,000 वनडे रन | मात्र 267 पारियां |
| लगातार टेस्ट सीरीज में 200+ | 04 लगातार सीरीज |
| तीनों फॉर्मेट में औसत | 50.0+ (लगभग करियर भर) |
| एक साल में सबसे ज्यादा शतक | 11 शतक (बतौर कप्तान) |
| वनडे सीरीज में 300+ रन | 07 बार |
| दो टीमों के खिलाफ लगातार 3 शतक | श्रीलंका और वेस्टइंडीज |
| ICC अवार्ड्स (एक ही साल में 3) | ICC वनडे, टेस्ट और क्रिकेटर ऑफ ईयर |
5. 50 की औसत सबसे सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
विराट कोहली दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 की औसत से 26,000 रन पूरे किए हैं और यह रिकॉर्ड शायद ही कोई तोड़ पाए।
6. टेस्ट सीरीज में लगातार दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड
टेस्ट सीरीज में लगातार दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली ने अपने नाम किया है उन्होंने 4 टेस्ट सीरीज में लगातार 4 बार दोहरा शतक लगाए यह कारनामा उन्होंने 2016 से 2017 में होने वाले टेस्ट सीरीज में करके दिखाया था।
7. बतौर कप्तान टेस्ट मैच में सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट मैच में ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है उन्होंने अभी तक कप्तानी करते हुए खेले गए टेस्ट मैचों में 7 बार दोहरे शतक लगाए हैं।
8. एकदिवसीय मैच की सबसे कम पारियों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड
आपको यह तो मालूम होगा कि सचिन तेंदुलकर का अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड था। उन्होंने 463 एकदिवसीय मैच में 49 शतक लगाए हैं, लेकिन विराट कोहली ने 311 एकदिवसीय मैच में 54 शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का वो तिलस्मी रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उनके नाम सबसे कम एकदिवसीय पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना आज के किसी भी क्रिकेटर के लिए नामुमकिन है।
9. 2 टीमों के खिलाफ एकदिवसीय मैच में लगातार तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड
विराट कोहली दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी 2 अलग अलग टीमों के खिलाफ लगातार 3 एकदिवसीय मैचों में 3 शतक लगाए है, ऐसा करना हर खिलाड़ी के बस की बात नहीं इसीलिए तो उन्हें क्रिकेट का किंग कहा जाता है।
10. सबसे कम (175) एकदिवसीय पारियों में 8000 रन बनाने का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने दुनिया के किसी भी दूसरे बल्लेबाजों की तुलना में सबसे तेज 8,000 एकदिवसीय रन बनाए है जिसके लिए उन्होंने 175 परियां खेली।
इन सभी आंकड़ों से एक बात तो साफ हो जाती है की आज के क्रिकेट युग में विराट कोहली जैसा बल्लेबाज अभी तक नहीं आया। उनके रिकॉर्ड इतने विशाल है कि कोई भी बल्लेबाज उनके आसपास भी नहीं है और उनके इसी खेलने के अंदाज के कारण उन्हें क्रिकेट का किंग कहा जाता है।
धन्यवाद
Author Name:- Shamu
