Read in English

LIVE: IPL 2026 - CSK 207/6 (20.0) MI 104/10 (19) - चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों से हराया।

Virat Kohli vs Babar Azam: कौन है क्रिकेट का असली किंग? देखें आंकड़े

Virat Kohli vs Babar Azam के टेस्ट, वनडे, T20 और IPL आंकड़ों की पूरी तुलना। जानिए कौन है क्रिकेट का असली किंग और किसके पास हैं सबसे ज्यादा शतक।



Virat Kohli vs Babar Azam: कौन है क्रिकेट की दुनिया का असली किंग

Virat Kohli vs Babar Azam Comparison Stats


दोस्तों, क्रिकेट की दुनिया में जब भी किसी बेहतरीन क्रिकेटर का नाम लिया जाता है, तो वो खिलाड़ी है विराट कोहली। लेकिन एक खिलाड़ी और है बाबर आजम, उसे भी पाकिस्तान में 'किंग' बोलते हैं। वैसे दोस्तों, इन दोनों का कोई  Comparison तो नहीं बनता क्योंकि इनके आंकड़ों में जमीन-आसमान का अंतर है। विराट कोहली अगर अर्श पर हैं तो बाबर आजम फर्श पर हैं, लेकिन फिर भी दोनों की तुलना कर ही लेते हैं कि कौन असली किंग है और कौन सिर्फ नाम का किंग।

​विराट कोहली (Virat Kohli): 'किंग' का साम्राज्य

​विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना ODI डेब्यू मैच खेला और वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 जून 2011 को अपना टेस्ट डेब्यू किया। T20 की बात करें तो कोहली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 जून 2010 में टी20 में डेब्यू किया।
  • ​ODI आंकड़े: विराट कोहली ने अभी तक 311 ओडीआई मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 58.7 की बैटिंग ऐवरेज के साथ 54 शतक और 77 अर्धशतक की मदद से 14,797 रन बनाए हैं। विराट ने 120 बार तो 50 से ज्यादा रन किए हैं और इनका सर्वाधिक स्कोर 183 रन रहा है, जो पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2012 में बनाया था।
  • ​टेस्ट आंकड़े: अभी तक कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 46.85 की बैटिंग ऐवरेज से 30 शतक और 31 अर्धशतक की बदौलत 9,230 रन बनाए हैं। इनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 254 नाबाद रहा है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में बनाया था।
  • T20 आंकड़े: T20 से तो विराट कोहली अब संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उससे पहले उन्होंने 125 मैच खेले हैं, जिसमें 48.7 की बैटिंग ऐवरेज, 1 शतक और 38 अर्धशतक से उन्होंने 4,188 रन बनाए हैं। टी20 में विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर 122 रन नाबाद रहा है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ 2022 में बनाया था।

​Virat Kohli IPL Career

​आईपीएल में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तरफ से खेलते हैं और 18 अप्रैल 2008 में डेब्यू किया। अभी तक कोहली आईपीएल में 270 मैच खेल चुके हैं और आगे भी खेलते रहेंगे। आईपीएल की बात करें तो 39.77 की बैटिंग ऐवरेज से 8 शतक और 65 अर्धशतक के साथ 8,600 रन बना चुके हैं, जिसमें इनका सर्वाधिक स्कोर 113 रन रहा है।

​बाबर आजम (Babar Azam): पाकिस्तान की उम्मीद

​अब बात करते हैं पाकिस्तान के किंग बाबर आजम के बारे में, जिन्हें उनके फैंस सईद अनवर और इंजमाम से भी बड़ा क्रिकेटर मानते हैं। बाबर ने अपना ODI डेब्यू 31 मई 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। 
  • ​ODI आंकड़े: वह अभी तक 140 ओडीआई मैचों में 53.7 की ऐवरेज से 20 शतक और 37 अर्धशतक की बदौलत 6,501 रन बना चुके हैं। इनका सर्वाधिक स्कोर 158 रन रहा है, जो उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया।
  • ​टेस्ट आंकड़े: बाबर आजम ने 13 अक्टूबर 2016 को अपना टेस्ट डेब्यू मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। टेस्ट में अभी तक वो 61 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.39 के ऐवरेज द्वारा 9 शतक और 30 अर्धशतक की मदद से 4,366 रन बनाए हैं और सर्वाधिक स्कोर 196 रन रहा है।
  • ​T20 आंकड़े: T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में बाबर आजम ने 7 सितंबर 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया और वह अभी तक 145 T20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 38.94 की ऐवरेज, 3 शतक और 39 अर्धशतक की सहायता से 4,596 रन अपने खाते में अर्जित किए हैं। इस फॉर्मेट में बाबर का सर्वाधिक स्कोर 145 रन रहा है।
खिलाड़ी का नाम ODI (औसत/रन) TEST (औसत/रन)
विराट कोहली 58.7 (14,797 रन) 46.85 (9,230 रन)
बाबर आजम 53.7 (6,501 रन) 42.39 (4,366 रन)

​बाबर आजम PSL (Pakistan Super League)

​बाबर आजम ने 2016 में इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से अपना PSL डेब्यू मैच खेला था। PSL में अभी तक बाबर 3 अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं—इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स और पेशावर ज़ाल्मी, जिसके वह वर्तमान में कप्तान भी हैं। अभी तक PSL में उन्होंने 108 मैच खेले हैं, जिसमें 47.11 की ऐवरेज, 3 शतक और 30 अर्धशतक लगाने के बाद 4,218 रन बना चुके हैं। इसके अलावा बाबर दुनिया भर की लगभग सभी T20 लीग (BPL, CPL, T20 Blast, BBL, LPL) में हिस्सा लेते हैं।

​दोनों में से कौन है असली किंग? (तुलनात्मक विश्लेषण)

​दोस्तों, अगर मैं अपने दिल से बताऊं तो किसी भी देश के खिलाड़ी हों, उनके अपने फैंस होते हैं और सबकी नज़र में उनका मनपसंद खिलाड़ी किंग ही होता है। विराट कोहली और बाबर आजम भी ऐसे ही बल्लेबाज हैं जिनकी अपनी खुद की अलग फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा, अगर हम दोनों की तुलना करें तो बाबर आजम विराट कोहली से कोसों दूर हैं।

​विराट कोहली 311 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं जबकि बाबर अभी तक 140 मैच ही खेल पाए हैं। इसका कारण ये है कि विराट कोहली ने बाबर आजम से 7 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है। लेकिन अगर हम बैटिंग एवरेज की बात करें, तो वहां भी विराट काफी आगे हैं।
TEAM (विराट कोहली) ODI TEST T20 Total
Australia89017
England3508
South Africa73010
New Zealand73010
West Indies93012
Sri Lanka105015
Pakistan4004
Bangladesh5207
Zimbabwe1001
Afghanistan0011
​विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में Total 85 सेंचुरी और 146 हाफ सेंचुरी बनाई हैं (IPL शतक अलग)।
TEAM (बाबर आजम) ODI TEST T20 Total
Australia3205
England2114
South Africa1012
New Zealand2215
West Indies5005
Sri Lanka4307
Bangladesh0101
Zimbabwe2002
Nepal1001
​बाबर आजम ने 106 फिफ्टी और अंतरराष्ट्रीय + PSL मिलाकर मात्र 35 शतक लगाए हैं। इससे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों खिलाड़ियों की तुलना करना कहां तक सही बैठता है। बाबर आजम विराट कोहली से 50 सेंचुरी पीछे हैं और जिस तरह बाबर की फॉर्म है, उस हिसाब से अगर वो 10 या 12 साल भी और खेल लें तो भी वहां तक कभी नहीं पहुंचने वाले।

​हम ये नहीं कह सकते कि बाबर आजम एक अच्छे क्रिकेटर नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से BCCI अपने खिलाड़ियों को तैयार करता है और हर वो सुविधा देता है जिससे प्लेयर का टैलेंट निखर के बाहर आता है, वैसा PCB नहीं करता। यही कारण है कि आज भारतीय क्रिकेट टीम में ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और वैभव सूर्यवंशी जैसे कई बड़े नाम हैं, लेकिन पाकिस्तान में कोई ऐसा बड़ा नाम नहीं।

​निष्कर्ष

​इन सभी आंकड़ों को देखकर अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन क्रिकेट का असली किंग है। आपके नजर में कौन किंग है, ये हमें कमेंट करके बताइए और आप किन दो खिलाड़ियों का कंपैरिजन चाहते हैं वो भी बताएं ताकि हम विस्तार से आपको जानकारी दें।

​धन्यवाद

Author name :- Shamu

एक टिप्पणी भेजें

NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...