Best Free Computer Games 2025

 Best Free Computer Games 2025: बिना पैसे खर्च किए खेलें ये धांसू गेम्स

क्या आप 2025 में अपने Computer के लिए बेहतरीन फ्री गेम्स की तलाश कर रहे हैं? आज के समय में गेमिंग का क्रेज इतना बढ़ गया है कि हर कोई हाई-ग्राफिक्स और एक्शन से भरपूर गेम्स खेलना चाहता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि अब आपको प्रीमियम अनुभव के लिए हमेशा पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है।

इस आर्टिकल में हम आपको Best Free Computer Games 2025 की लिस्ट देंगे, जो ना सिर्फ पॉपुलर है बल्कि लो-एंड और हाई-एंड  दोनों तरह के कंप्यूटर पर Smoothly  चलते हैं।

1. Valorant (Tactical Shooter)

Valorant

Riot Games का Valorant 2025 में भी सबसे ट्रेंडिंग एफपीएस (फर्स्ट पर्सन शूटर) गेम बना हुआ है। इसमें आपको अलग-अलग 'एजेंट्स' मिलते हैं जिनकी अपनी अनोखी power होती हैं। अगर आपको strategy और shooting पसंद है, तो ये गेम आपके लिए सबसे अच्छा है।

  • खास बात: इसका ई-स्पोर्ट्स सीन बहुत बड़ा है और ये low specs वाले PC पर भी अच्छा चलता है।

2. Marvel Rivals (New Entry 2025)

Marvel Rivals

2025 का सबसे बड़ा धमाका Marvel Rivals है। ये एक 6v6 सुपर-हीरो टीम शूटर गेम है। इसमें आप अपने पसंदीदा मार्वल किरदारों जैसे आयरन मैन, स्पाइडर मैन या ब्लैक पैंथर बन कर लड़ सकते हैं।

  • खास बात: इसके ग्राफिक्स बहुत आकर्षक और रंगीन हैं, जो हर उम्र के गेमर को पसंद आएंगे।

3. Genshin Impact (Open World RPG)

Genshin Impact


अगर आपको एक बड़ी दुनिया एक्स्प्लोर करनी और कहानियों में डुबना पसंद है, तो Genshin Impact से बेहतर कुछ नहीं। इसका एनीमे-स्टाइल आर्ट और एलिमेंटल कॉम्बैट सिस्टम इसे बाकी गेम्स से अलग बनाता है।
  • खास बात: ये गेम लगतार अपडेट होता रहता है, जिसमें आपको हर महीन नया कंटेंट मिलता है।

4. Warzone (Battle Royale)

Call Of Duty Warzone


Call of Duty ka Warzone उन लोगों के लिए है जिन्हें realistic military action पसंद है। 2025 में इसके नए नक्शे और हथियारों ने इसे और भी रोमनचक बना दिया है।
  • खास बात: इसका गनप्ले (गोली चलाने का तरीका) सबसे रियलिस्टिक माना जाता है।

5. Once Human (Survival Game)

Once Human


2025 में survival games का ट्रेंड बढ़ा है और Once Human उसमें टॉप पर है। ये एक पोस्ट-एपोकैलिक ओपन-वर्ल्ड गेम है जहां आपको राक्षसों से लड़ना और अपनी बस्ती (बेस) बनाना होता है।

Low-End PC Ke Liye Best Free Games

अगर आपके पास पुराना कंप्यूटर या लैपटॉप है, तो घबराइए मत। आप ये गेम्स बिना किसी Lag के खेल सकते हैं:
  • Roblox: लाखों गेम्स का कलेक्शन।

    Roblox

  • Brawlhalla: एक मजेदार फाइटिंग गेम जो 2GB रैम पर भी चल जाएगा।

    Brawlhalla

  • Unturned: ज़ोंबी सर्वाइवल गेम जिसे स्लो कंप्यूटर पर भी खेला जा सकता है

    Unturned


PC Games Download Kaise Karein?

इन गेम्स को डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए ऑफिशियल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं:

  1. Steam: दुनिया का सबसे बड़ा गेमिंग प्लेटफार्म।
  2. Epic Game Store: यहां हर हफ्ते कुछ पैड गेम भी फ्री में खेलने को मिलते है।
  3. Microsoft Store: विंडो यूजर्स के लिए डायरेक्ट ऑप्शन। 


Conclusion

2025 में फ्री-टू-प्ले गेम्स की क्वालिटी पेड गेम्स बराबर पहुंच गई है। चाहे आपको शूटिंग पसंद हो या एडवेंचर, ऊपर दी गई लिस्ट में हर किसी के लिए कुछ ना कुछ है। तो देर किस बात की? अपना माउस और कीबोर्ड उठाएं और गेमिंग शुरू करें!

Top 5 website to buy used graphic card and PC parts



No comments