क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बल्लेबाज
दोस्तों आपने बल्लेबाजों को मैदान में लंबे लंबे छक्के और चौके मारते हुए देखा होगा परंतु आज हम बात करेंगे उन बल्लेबाजों की जिन्होंने अच्छी बैटिंग करने के साथ-साथ बॉलिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है । हम यहां ऑलराउंडर की बात नहीं करेंगे, हम बात करेंगे ऐसे बैट्समैन की जो पार्ट टाइम बॉलिंग भी करते है। तो चलो शुरू करते हैं
1. सनथ जयसूर्या
श्रीलंका टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल पार्ट टाइम बॉलर में गिने जाते हैं । इनका बोलिंग रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न से भी अच्छा है । अपनी बैटिंग में लंबे लंबे छक्के लगाने वाले सनथ जयसूर्या का बॉलिंग प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है उन्होंने 445 एकदिवसीय मैच में 36.75 की औसत से 323 विकेट लिए हैं जिसमें उन्होंने 4 बार 5 विकेट लिए है । एकदिवसीय मैच में इनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 6/29 ( विकेट/रन ) रहा है। जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैच में 34.34 की औसत से 98 विकेट लिए हैं और इसमें 2 बार 5 विकेट लिए हैं टेस्ट मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/34 रहा है। इनका यह बॉलिंग प्रदर्शन देखकर ही इन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल पार्ट टाइम बॉलर कहा जाता है।
2. जैक्स कैलिस
पूर्व साउथ अफ्रीका टीम के बल्लेबाज जैक्स कैलिस जो कि अब साउथ अफ्रीका टीम के कोच भी है इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं । जैक्स कैलिस ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ बॉलिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है उन्होंने 328 एकदिवसीय मैच में 31.79 की औसत से 273 विकेट लिए हैं इनमें 5 विकेट 2 बार और सर्वाधिक बोलिंग प्रदर्शन 5/30 ( विकेट/रन ) रहा है। बात अगर टेस्ट मैच की करे तो इन्होंने 166 टेस्ट मैचों में 32.65 की औसत से 292 विकेट लिए हैं जिसमें 5 विकेट 5 बार लिए हैं और इसमें इनका बोलिंग प्रदर्शन 6/54 रहा है।
3. सचिन रमेश तेंदुलकर
भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जिन्हें क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है बल्लेबाजी के साथ-साथ पार्ट टाइम बॉलिंग भी करते थे । क्रिकेट जगत का शायद ही कोई ऐसा रिकॉर्ड होगा जिसमें सचिन तेंदुलकर का नाम ना आता हो । महेंद्र सिंह धोनी के कप्तान बनने के बाद भले ही सचिन तेंदुलकर को बॉलिंग करने का कम मौका मिला हो परंतु फिर भी उन्होंने पार्ट टाइम बॉलिंग करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है । सचिन तेंदुलकर ने 463 एकदिवसीय मैचों में 44.48 की बॉलिंग औसत से 154 विकेट लिए हैं इसमें इन्होंने 2 बार 5 विकेट भी चटकाए हैं । एकदिवसीय मैचों में उनकी सर्वश्रेष्ठ बोलिंग 5/32(विकेट/रन) रहा है । सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 54.17 की बोलिंग औसत से 46 विकेट लिए हैं जिसमें 3/10 उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन रहा है।
4. मोहम्मद हफीज
पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज जिस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं उसी तरीके से उन्होंने पार्ट टाइम बॉलर की भूमिका बहुत अच्छे से निभाई है । मोहम्मद हफीज ने वर्ष 2022 में क्रिकेट से संन्यास लिया है उन्होंने 218 एकदिवसीय मैच में 38.84 की औसत से 139 विकेट लिए हैं जिनमें उनका सर्वाधिक प्रदर्शनी 4/41 ( विकेट/रन ) रहा है। हफीज ने अभी तक मात्र 55 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 34.11 की औसत से 53 विकेट लिए हैं और इसमें उनका सर्वाधिक प्रदर्शन 4/16 रहा है। मोहम्मद हफीज ने 98 T20 इंटरनेशनल मैचों में 22.83 की औसत से 54 विकेट लिए हैं और इनमें इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/10 रहा है।
| खिलाड़ी का नाम | वनडे विकेट (बेस्ट) | टेस्ट विकेट (बेस्ट) | T20I विकेट |
|---|---|---|---|
| सनथ जयसूर्या | 323 (6/29) | 98 (5/34) | - |
| जैक्स कैलिस | 273 (5/30) | 292 (6/54) | - |
| सचिन तेंदुलकर | 154 (5/32) | 46 (3/10) | - |
| मोहम्मद हफीज | 139 (4/41) | 53 (4/16) | 54 |
| वीरेंद्र सहवाग | 96 (4/6) | 40 (5/104) | - |
| क्रिस गेल | 167 (5/46) | 73 (5/34) | 20 |
| स्टीव वॉ | 195 (4/33) | 92 (5/28) | - |
| सौरव गांगुली | 100 (5/16) | 32 (3/28) | - |
| तिलकरत्ने दिलशान | 106 (4/4) | 39 (3/37) | 9 |
| केन विलियमसन | 37 (4/22) | 30 (4/44) | 6 |
5. वीरेंद्र सहवाग
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने जिस तरह बल्लेबाजी करते हुए बोल चुके नाक में दम किया था उसी तरीके से वह बॉलिंग से भी बल्लेबाजों को परेशान करते थे।वीरेंद्र सहवाग ने 251 एकदिवसीय मैच में 40.13 की औसत से 96 विकेट लिए हैं जिसमें उनका सर्वाधिक प्रदर्शन 4/6 ( विकेट/रन )रहा है। वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट मैच में भी बॉलिंग की है उन्होंने 104 टेस्ट मैच में 47.35 की औसत से 40 विकेट ली है जिसमें उन्होंने एक बार पांच विकेट लिए हैं और इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/104 रहा है।
6. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल जिन्हें दुनिया यूनिवर्स बॉस के नाम से भी जानती है, वह भी इस लिस्ट में शामिल है। क्रिस गेल जब बैटिंग करते थे तो अच्छे अच्छे बॉलरों के हाथ पांव फूल जाते थे, लेकिन क्या आप जानते हो बल्लेबाजी के साथ ही वह गेंदबाजी में भी काफी सफल खिलाड़ी थे, उन्होंने 301 एकदिवसीय मैचों में 167 विकेट (बेस्ट 5/46), 103 टेस्ट मैच में 73 विकेट (बेस्ट 5/34) और 79 T20 मैच में 20 विकेट (बेस्ट 2/15) लिए हैं।
7. स्टीव वॉ
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी एक बल्लेबाज के साथ ही सफल गेंदबाज थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में 1999 का वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया को जितवाया था इसके साथ ही उनके नाम लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। स्टीव वॉ Iceman के नाम से भी मशहूर थे उन्होंने 325 एकदिवसीय मैच में 195 विकेट (बेस्ट 4/33), 168 टेस्ट मैच में 92 (बेस्ट 5/28) जिसमें 5 विकेट 3 बार लिए हैं।
8. सौरव गांगुली
अगर आप भारतीय क्रिकेट प्रेमी हो तो सौरव गांगुली का वो मीडिया फास्ट बोलिंग एक्शन कैसे भूल सकते हो। पूरे क्रिकेट जगत में सौरव गांगुली दादा के नाम से मशहूर है और वो भारत के एक सफल कप्तान और बल्लेबाज रहे है, इसके साथ ही वो एक सफल पार्ट टाइम बॉलर भी रहे हैं, उन्होंने 311 वनडे मैचों में 100 विकेट (बेस्ट 5/16, 5 विकेट 2 बार), 113 टेस्ट मैच में 32 विकेट (बेस्ट 3/28) लिए हैं।
9. तिलकरत्ने दिलशान
पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान जो दिल-स्कूप के लिए मशहूर है एक बल्लेबाज, विकेटकीपर और पार्ट टाइम बॉलर थे। अंदाजा लगाए उनका एकदिवसीय मैचों में इकनॉमी रेट 5 से भी कम (4.87) रहा है जो किसी टीम के मुख्य गेंदबाज से भी कम है। उन्होंने 330 वनडे मैचों में 106 विकेट (बेस्ट 4/4), 87 टेस्ट मैच में 39 विकेट (बेस्ट 3/37) और 80 T20 मैचों में 9 विकेट (बेस्ट 2/4) लिए हैं।
10. केन विलियमसन
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन भी अपने शुरुआती करियर के दौरान बल्लेबाज के साथ ही पार्ट टाइम बॉलर भी थे। उन्होंने कई बार मुश्किल समय में अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई है लेकिन बाद में उनके बोलिंग एक्शन को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद वो अब कम या लगभग न के बराबर ही गेंदबाजी करते है। केन विलियमसन ने 165 वनडे मैचों में 37 विकेट (बेस्ट 4/22), 102 टेस्ट मैचों में 30 विकेट (बेस्ट 4/44) और 93 T20 मैचों में 6 विकेट (बेस्ट 2/22) लिए हैं। केन विलियमसन T20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन ओडीआई और टेस्ट टीम का वो हिस्सा है।
तो दोस्तों यह थी कुछ ऐसे प्लेयर जिन्होंने बैटिंग में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ बॉलिंग में भी अच्छा रिकॉर्ड बनाया है दोस्तों इनमें से केन विलियमसन को छोड़ के बाकी सभी प्लेयर अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वर्तमान क्रिकेट में बैट्समैन बहुत ही कम पार्ट टाइम बॉलिंग करते हैं जिससे इस लिस्ट में उनका नाम आना बहुत मुश्किल है फिर भी अगर कोई नाम छूट जाता है तो आप कमेंट में जरूर बताएं ।
.png)