Read in English

LIVE: IPL 2026 - CSK 207/6 (20.0) MI 104/10 (19) - चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों से हराया।

देवभूमि के खेल सितारे: हिमाचल के क्रिकेटर और कबड्डी खिलाड़ियों की पूरी जानकारी

हिमाचल के टॉप क्रिकेट और कबड्डी खिलाड़ियों की लिस्ट। जानें ऋषि धवन, रेणुका सिंह और अजय ठाकुर जैसे सितारों के होमटाउन और उपलब्धियों के बारे में।


देवभूमि हिमाचल: खेल के मैदानों में बढ़ते कदम और नई ऊंचाइयां

हिमाचल प्रदेश के खेल सितारों पर ब्लॉग थंबनेल, जिसमें भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर (पीली जर्सी में) और महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर (टीम इंडिया की नीली जर्सी में) को दिखाया गया है, साथ ही हिंदी टेक्स्ट भी है।


दोस्तों, हमारा ​हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। अपनी स्वर्ग जैसी सुन्दरता के लिए तो इसकी पहचान है ही लेकिन अब यह राज्य खेलों की दुनिया में भी अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। चुनौतियों भरी भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यहाँ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराया है।

​1. विश्व का सबसे ऊँचा क्रिकेट स्टेडियम

जब भी हिमाचल में खेलों की बात होती है, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम (HPCA) का नाम सबसे पहले आता है। धौलाधार की मनमोहक पहाड़ियों की गोद में स्थित यह स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है। हम जब पिछले साल यहां मैच देखने आए थे चांदनी रात में स्टेडियम के पीछे धौलाधार के बर्फ से ढके पर्वत ऐसे लग रहे थे मानो किसी राजा का मुकुट हो। अगर आप कभी इस स्टेडियम में मैच देखने नहीं आए तो यकीन मानें, आपने बहुत कुछ मिस कर दिया। यहां न केवल आईपीएल (IPL) के मैच होते हैं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट और वनडे मैचों का आयोजन भी होता है। इसके अलावा, सोलन जिले के चैल में स्थित क्रिकेट मैदान दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान होने का ऐतिहासिक गौरव रखता है।

2. एथलेटिक्स और ऊँचाई पर प्रशिक्षण

​हिमाचल प्रदेश की ऊँचाई यहाँ के खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होती है। साफ हवा और पहाड़ों पर रहने के कारण यहाँ के युवाओं के फेफड़ों की क्षमता (Stamina) प्राकृतिक रूप से दूसरे मैदानी क्षेत्रों में रहने वालों से अधिक होती है। यहाँ शिमला जिले के शिलारू में स्थित साई (SAI) सेंटर भारत का सबसे ऊँचा ट्रेनिंग सेंटर है। जहां पर भारतीय हॉकी टीम और एथलीट अपनी फिटनेस सुधारने के लिए आते हैं।

​3. हिमाचल के चमकते खिलाड़ी

​हिमाचल ने देश को कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने कम संसाधनों में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विजय कुमार (हमीरपुर): लंदन ओलंपिक में शूटिंग में रजत पदक जीतकर इन्होंने देश का मान बढ़ाया। ​अजय ठाकुर और प्रियंका नेगी ने कबड्डी की दुनिया बड़ा सम्मान प्राप्त किया है। अजय ठाकुर ने भारतीय कबड्डी टीम की कप्तानी की और विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। महिला क्रिकेट में शिमला की रहने वाली रेणुका सिंह ठाकुर इस समय भारतीय टीम की मुख्य तेज गेंदबाज हैं।

हिमाचल के प्रमुख पुरुष क्रिकेटर (Hometown Details)

खिलाड़ी का नाम कहाँ के रहने वाले हैं (Hometown) IPL टीम (2026) खास जानकारी
ऋषि धवन मंडी (Mandi) - हिमाचल क्रिकेट के सबसे बड़े स्टार। उन्होंने अपनी कप्तानी में हिमाचल को विजय हजारे ट्रॉफी जिताई थी।
अर्पित गुलेरिया कांगड़ा (Kangra) Lucknow Super Giants कांगड़ा के रहने वाले तेज गेंदबाज। ये अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए जाने जाते हैं।
वैभव अरोड़ा अंबाला/चंडीगढ़ (HP डोमिसाइल) Kolkata Knight Riders हालांकि इनका जन्म अंबाला में हुआ, लेकिन इन्होंने अपना पूरा क्रिकेट करियर हिमाचल से बनाया है। इन्हें 'अंबाला एक्सप्रेस' भी कहा जाता है।
मयंक डागर शिमला (Shimla) Royal Challengers Bengaluru शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पढ़ाई की है। ये पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार भी हैं।
आकाश वशिष्ठ कुल्लू (Kullu) Rajasthan Royals कुल्लू के रहने वाले ये ऑल-राउंडर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
प्रशांत चोपड़ा सोलन (Solan) - हिमाचल के सबसे भरोसेमंद ओपनर। इनका जन्म सोलन में हुआ था।
अंकुश बैंस हमीरपुर (Hamirpur) - हिमाचल रणजी टीम के मौजूदा कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज।
सिद्धार्थ शर्मा ऊना (Una) - ऊना के रहने वाले बेहतरीन तेज गेंदबाज जो गुजरात टाइटंस के साथ भी जुड़े रहे थे।
आयुष बदोनी हिमाचली मूल Lucknow Super Giants इनका परिवार मूल रूप से हिमाचल से है, हालांकि ये दिल्ली की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

​4. बीर बिलिंग

​हिमाचल प्रदेश सिर्फ अपनेर पारंपरिक खेलों तक सीमित नहीं है। इस प्रदेश के साहसिक खेल दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।कांगड़ा का बीर बिलिंग वह स्थान जो पैराग्लाइडिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है और यहाँ पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन भी हो चुका है। इसके अलावा मनाली के सोलांग नाला में स्कीइंग और शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित ऐतिहासिक रिंक में आइस स्केटिंग के लिए अपनी अलग पहचान है।

हिमाचल की प्रमुख महिला क्रिकेटर (Hometown Details)

खिलाड़ी का नाम कहाँ की रहने वाली हैं (Hometown) WPL टीम खास जानकारी
रेणुका सिंह ठाकुर रोहड़ू (शिमला) Royal Challengers Bangalore 'स्विंग क्वीन' के नाम से मशहूर, भारतीय टीम की मुख्य तेज गेंदबाज हैं।
सुषमा वर्मा शिमला (Shimla) Gujarat Giants भारतीय टीम की अनुभवी विकेटकीपर। शिमला से टीम इंडिया तक पहुँचने वाली पहली महिला खिलाड़ी।
हरलीन देओल हिमाचल (डोमिसाइल) Gujarat Giants शानदार मध्यक्रम बल्लेबाज और अपनी वर्ल्ड-क्लास फील्डिंग के लिए जानी जाती हैं।
अमनजोत कौर हिमाचल (घरेलू टीम) Mumbai Indians हिमाचल से घरेलू क्रिकेट खेलने वाली बेहतरीन ऑल-राउंडर जो टीम इंडिया का हिस्सा भी हैं।
प्राची चौहान शिमला (Shimla) - हिमाचल की उभरती हुई स्टार ओपनर बल्लेबाज जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।
वसुंधरा भगत चंबा (Chamba) - चंबा जिले से आने वाली एक प्रतिभाशाली स्पिन गेंदबाज जो हिमाचल टीम का अहम हिस्सा हैं।

कबड्डी

कबड्डी तो माने हिमाचल प्रदेश की जान है यहां ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर हाई स्कूल और कॉलेजों में भी कबड्डी के टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। यहां पर लोग जितना क्रिकेट को महत्त्व देते है उतना ही कबड्डी को देते है और अगर आप हिमाचल प्रदेश से हो तो आप भी स्कूल टाइम में कभी न कभी कबड्डी के टूर्नामेंट में जरूर गए होंगे

हिमाचल के स्टार कबड्डी खिलाड़ी (Men)

खिलाड़ी का नाम कहाँ के रहने वाले हैं (Hometown) PKL टीम / उपलब्धि खास जानकारी
अजय ठाकुर नालागढ़ (Dabhota) पूर्व कप्तान, टीम इंडिया पद्म श्री और अर्जुन अवार्ड विजेता। इन्हें कबड्डी का 'किंग' माना जाता है।
विशाल भारद्वाज ऊना (Una) Dabang Delhi K.C. बेहतरीन डिफेंडर (Ankle Hold स्पेशलिस्ट)। भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं।
सुरिंदर सिंह मंडी (Mandi) U Mumba मंडी जिले के रहने वाले आक्रामक डिफेंडर, जो PKL में कप्तानी भी कर चुके हैं।
बलदेव सिंह नालागढ़ (Solan) Puneri Paltan / Other शानदार राइट कॉर्नर डिफेंडर। बंगाल वॉरियर्स को खिताब जिताने में अहम रोल था।
महेंद्र सिंह मंडी (Mandi) U Mumba / Bengaluru Bulls इन्हें 'The Wall' कहा जाता है। डिफेंडिंग में इनका कोई सानी नहीं है।


हिमाचल की बेटियां किसी से कम है क्या

हिमाचल की स्टार कबड्डी खिलाड़ी (Women)

खिलाड़ी का नाम कहाँ की रहने वाली हैं (Hometown) मुख्य उपलब्धि खास जानकारी
ऋतु नेगी शिलाई (Sirmaur) कप्तान, भारतीय टीम एशियन गेम्स 2023 गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान। हिमाचल पुलिस में कार्यरत हैं।
पुष्पा राणा शिलाई (Sirmaur) एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम की स्टार रेडर। शिलाई इलाके ने कई कबड्डी स्टार दिए हैं।
निधि शर्मा बिलासपुर (Bilaspur) एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट अपनी फुर्तीली रेडिंग के लिए जानी जाती हैं। भारतीय टीम की अहम सदस्य।
ज्योति ठाकुर सोलन (Solan) एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट डिफेंस और रेडिंग दोनों में माहिर ऑल-राउंडर खिलाड़ी।
कविता ठाकुर कुल्लू (Kullu) पूर्व एशियन गोल्ड मेडलिस्ट कुल्लू जिले की रहने वाली कविता ने लंबे समय तक भारतीय डिफेंस को संभाला है।

हिमाचल के गांवों में आज भी वॉलीबॉल और कबड्डी जैसे खेल बेहद लोकप्रिय हैं। सिरमौर जिले का शिलाई क्षेत्र महिला कबड्डी का गढ़ बन चुका है, हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े मैदानों की कमी एक बड़ी चुनौती है, लेकिन सरकार अब पंचायत स्तर पर छोटे मैदान और जिम विकसित कर रही है। ताकि वह बच्चे जिनकी स्पोर्ट्स में रुचि है किसी कारण से पीछे न रह जाए। ​हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि यहाँ के युवाओं को सही कोचिंग और बुनियादी सुविधाएँ मिलें, तो आने वाले समय में 'देवभूमि' के खिलाड़ी ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर और भी अधिक पदक जीत सकते हैं। एक स्पोर्ट्स ब्लॉगर के रूप में, मुझे और आपको इन स्थानीय नायकों की कहानियों को दुनिया के सामने लाना चाहिए।
धन्यवाद 
Author Name:-  Shamu

एक टिप्पणी भेजें

NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...