Read in English

LIVE: IPL 2026 - CSK 207/6 (20.0) MI 104/10 (19) - चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों से हराया।

भारत की 5 बेस्ट फुटबॉल एकेडमी: यहाँ से शुरू करें अपना प्रोफेशनल करियर

भारतीय फुटबॉल में करियर बनाना है? जानिए भारत की 5 बेस्ट फुटबॉल एकेडमी, एडमिशन प्रोसेस और ट्रेनिंग सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में।

भारत की 5 बेस्ट फुटबॉल एकेडमी जहां पर आप फुटबॉल की कोचिंग ले सकते हो

Top 5 Football Academies in India for professional coaching

भारत में जहां क्रिकेट का खेल हर एक के मन पर छाया हुआ है वहीं अब धीरे-धीरे फुटबॉल में भी अब लोग रुचि दिखाने लगे हैं । इसी बात को ध्यान रखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग की तरह ही फुटबॉल लीग (इंडियन सुपर लीग और आई लीग) का भी आयोजन किया जाता है । हमने अपनी पिछली पोस्ट में भारत के पांच बेस्ट क्रिकेट एकेडमी के बारे में बताया था।
आज हम आपको बताने वाले हैं भारत के 5 बेस्ट फुटबॉल एकेडमी जहां पर आप फुटबॉल की कोचिंग लेकर फुटबॉल खेलने का सपना पूरा कर सकते हो।

1. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF)

जिस तरह बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट टीम को कंट्रोल करता है उसी तरह ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन इंडियन फुटबॉल टीम को कंट्रोल करता है । इसकी स्थापना वर्ष 1937 में हुई थी और वर्ष 1948 में फीफा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलने के लिए क्वालीफाई किया था । इसमें 16 साल से अधिक आयु वालों को नहीं लिया जाता । ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन में आपको बेस्ट कोचिंग के साथ-साथ हॉस्टल, जिम, स्विमिंग पूल और पढ़ाई की सुविधा भी उपलब्ध है। इंडियन सुपर लीग और रैली का आयोजन भैया ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ही करती है इसके साथ ही यह क्षेत्रीय फुटबॉल अकेडमी भी चलाते हैं जिसमें मुंबई रीजनल अकेडमी, कोलकाता रीजनल अकेडमी, गोवा रीजनल अकेडमी, गोवा इलाइट अकेडमी शामिल है । अगर आप भी रोनाल्डो और मेसी की तरह फुटबॉलर बनना चाहते हो तो इन एकेडमी में प्रवेश जरूर ले ।

2. भाईचुंग भुटिया फुटबॉल स्कूल (BBFS)

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान भाईचुंग भुटिया ने दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और जम्मू में अपने फुटबॉल स्कूल खोले हैं जहां पर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ फुटबॉल के भी कोचिंग मिलती हैं । यहां पर आपको जाने-माने फुटबॉल कोच स्टीवी ग्रीव से फुटबॉल की कोचिंग मिलती है। अगर आप फुटबॉल में अपना कैरियर आगे बढ़ाना चाहते हो या अपने बच्चे को बचपन से ही फुटबॉल सिखाना चाहते हो तो आप इन स्कूलों में एडमिशन ले सकते हैं जिनमें 5 साल से लेकर 18 साल तक के बच्चे को एडमिशन मिलता है।

3. प्रीमियर इंडियन फुटबॉल अकैडमी (PIFA)

प्रीमीयर इंडियन फुटबॉल अकैडमी की स्थापना वर्ष 2002 में निर्गुण शाह और अंजलि शाह ने की थी । इस एकेडमी में फुटबॉल की कोचिंग के साथ ही आपको शिक्षा की सुविधा भी उपलब्ध है । यहां पर कोचिंग ले रहे खिलाड़ियों को हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है । प्रीमीयर इंडियन फुटबॉल एकेडमी का विदेशी फुटबॉल एकेडमी से भी टाई-अप है जिससे यहां फुटबॉल सीख रहे खिलाड़ियों को विदेश जाने का मौका मिलता है और वह विदेशी कोच और खिलाड़ियों से फुटबॉल की बारीकियों को सीख कर सकते हैं । इस एकेडमी में गर्ल्स को भी फुटबॉल के ट्रेनिंग मिलती है इसलिए इस एकेडमी को भारत के बेस्ट फुटबॉल एकेडमी में गिना जाता है।

4. टाटा फुटबॉल एकेडमी (TFA)

टाटा फुटबॉल एकेडमी झारखंड में स्थित है जिसकी स्थापना जेआरडी टाटा ने की थी। अगर आप अपने बच्चे को बचपन से ही एक अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहते हो जहां पर खेलकूद की सुविधा उपलब्ध हो तो आप टाटा फुटबॉल एकेडमी में बच्चे का एडमिशन कर सकते हो क्योंकि हम बच्चों को फुटबॉल की बेस्ट कोचिंग के साथ-साथ मासिक वजीफा, खेलकूद के कपड़े, गर्मी सर्दी के कपड़े, चिकित्सक देखभाल, जीवन बीमा और हॉस्टल जैसी अनेकों सुविधाएं उपलब्ध है। इसलिए यदि आप युवा हो या फिर अपने बच्चे को एक अच्छी शिक्षा और फुटबॉल के खेल में उसका कैरियर बनाना चाहते हो तो टाटा फुटबॉल एकेडमी में उसका एडमिशन करवाएं।

5. इंडियन टाइगर फुटबॉल अकैडमी(ITFA)

मुंबई में स्थित इंडियन टाइगर फुटबॉल एकेडमी की स्थापना वर्ष 2008 में शर्ली सिंह, गैरेथ हॉल, डेविड ली और चेल्सी प्लेयर्स ने की थी। इस फुटबॉल एकेडमी में बहुत से विदेशी फुटबॉल कोच भी है और इसके साथ ही इंडियन टाइगर फुटबॉल अकैडमी का टाई अप टूर्स डायरेक्ट इंटरनेशनल के साथ है जो कि बहुत से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल एकेडमी के मैचों का आयोजन करता है । यहां पर फुटबॉल की कोचिंग ले रहे खिलाड़ियों को विदेश में जाकर अपनी फुटबॉल की प्रतिभा को दर्शाने का मौका मिलता है । इंडियन टाइगर फुटबॉल अकैडमी में भी शिक्षक की सुविधा उपलब्ध है जहां पर 5 साल से 18 साल के उम्र तक के बच्चों को एडमिशन मिलता है।

फुटबॉल एकेडमी में एडमिशन कैसे मिलेगा?

भारत के इन सभी टॉप फुटबॉल अकादमियों में इतनी आसानी से प्रवेश नहीं मिलता। कोच पहले खिलाड़ी की खेल को समझने वाली तकनीक देखता है उसके बाद प्लेयर का स्टैमिना चैक किया जाता है क्योंकि इस खेल में हर समय खिलाड़ियों को दौड़ना पड़ता है और जिन लोगों में स्टैमिना नहीं होता उनको यहाँ एडमिशन नहीं मिलता।
लेकिन अगर आप प्रतिभाशाली हो तो ITFA जैसी एकेडमी फ्री में ट्रेनिंग देती है साथ में रहना और खाना पीना भी मुफ्त में प्रदान करते है।

अगर आप फुटबॉल में अपना करियर बनाना चाहते हो तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें

एक फुटबॉल खिलाड़ी के लिए उसका फिटनेस ही सबकुछ होता है इसलिए खाने पीने का खास ध्यान रखे अच्छी प्रोटीन वाली डाइट लेते रहे और नियमित ट्रेनिंग लेने के साथ ही फुटबॉल के दावपेंच सीखते रहे।
इसके साथ ही आप एकेडमी में ट्रेनिंग तो करते रहे लेकिन साथ ही अगर स्कूल या फिर लोकल टूर्नामेंटों में भी हिस्सा लेते रहे इससे आपको और ज्यादा एक्सपीरियंस मिल जाएगा जिसका आप स्टेट लेवल और नेशनल लेवल में इस्तेमाल कर सकते हो। अगर आपने एकेडमी ज्वाइन किया है तो कोशिश करो कि अपने किसी दोस्त या सगे सम्बन्धी को जिसे फुटबॉल में रुचि है और एकेडमी में एडमिशन नहीं ले सकता उसे आप ट्रेनिंग दो, इससे उसके खेल में भी निखार आएगा और आपकी प्रैक्टिस भी हो जाएगी। आपके इस ट्रेनिंग से हो सकता है की उसे एकेडमी में स्कॉलरशिप के द्वारा एंट्री मिल जाए।
प्रशिक्षण लेते रहे और देश के लिए एक अच्छे खिलाड़ी के तौर पर उभरे क्योंकि हमारे देश में फुटबॉल की लोकप्रियता उतनी नहीं है जितनी क्रिकेट की है। इसे भी एक लोकप्रिय खेल बनाने की कोशिश करें ताकि हमारे देश से भी मेस्सी और रोनाल्डो जैसे प्लेयर उभर के निकले।
धन्यवाद
Author Name :- Shamu

एक टिप्पणी भेजें

NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...